RSMSSB Exam Dates 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया RSMSSB Exam Calendar, यहां देखिए सभी परीक्षाओं की तारीखें

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अजमेर की ओर से वर्ष 2024 में आयोजित होने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं की (RSMSSB Exam Dates 2024) एग्जाम डेट को लेकर नोटिस जारी कर दिया गया है। सभी अभ्यर्थी जो कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए बोर्ड द्वारा बड़ी खबर सामने आई है। आज का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है। क्योंकि RSMSSB बोर्ड ने वर्ष 2024 में आयोजित होने वाली सभी भर्तियों की परीक्षा दिनांक जारी कर दी है। एवं साथ ही आपको CET और Non CET के अनुसार होने वाली भर्तियों की जानकारी दी जा रही है।

RSMSSB Exam Dates 2024
RSMSSB Exam Dates 2024

RSMSSB Exam Calendar Latest Update

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अजमेर द्वारा वर्ष 2024 में आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं के लिए एग्जाम कैलेंडर 11 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। RSMSSB Exam Dates 2024 द्वारा आयोजित होने वाली सभी भारतीयों की विस्तृत जानकारी आज इस आर्टिकल में नीचे दी गई है। कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी RSMSSB Exam Dates 2024 आधिकारिक नोटिस नीचे सारणी में उपलब्ध करवा दिया गया है।

RSMSSB Exam Calendar 2024 Hindi PDF Download

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अजमेर की ओर से 11 मार्च 2024 को नई भर्तियों का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है जिसके तहत 22 जून से 18 दिसंबर के मध्य होने वाली भर्तियों की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही लगभग अन्य भर्तियों की घोषणा की जा चुकी है जिनकी एग्जाम डेट घोषित नहीं की गई है लेकिन आधिकारिक सूचना के अनुसार अन्य भर्तियां RSMSSB Exam Dates 2024 जनवरी या फरवरी माह 2025 में आयोजित करवाई जाएगी।

यह भी पढ़ें:-Rajasthan University Admit Card 2024: राजस्थान युनिवर्सिटी BA, BSC व B.Com के एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड

RSMSSB New Exam Calendar 2023-24 Overview

विभाग का नामराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, अजमेर
आर्टिकलRSMSSB Exam Dates 2024
वर्ष2024
नोटिफिकेशन जारी11 मार्च 2024
नोटिफिकेशन जारी करने का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rsmssb.rajasthan.gov.in/

RSMSSB Exam Dates 2024

पर्यवेक्षक (महिला) (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 जून 2024 को किया जाना प्रस्तावित है। यह भर्ती परीक्षा नॉन CET यानी CET के आधार पर नहीं होगी।

कनिष्ठ अनुदेशक सीधी भर्ती 2024

कनिष्ठ अनुदेशक सीधी भर्ती 2024 की बात की जाए तो यह भर्ती परीक्षा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के आधार पर आयोजित नहीं करवाई जाएगी। कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती जो की अलग-अलग पदों पर आयोजित होगी, जिनकी एग्जाम डेट कुछ इस प्रकार है। कनिष्ठ अनुदेशक (फीटर) सीधी भर्ती 26 जून 2024 को आयोजित होगी। और कनिष्ठ अनुदेशक (रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन) सीधी भर्ती परीक्षा 27 जून 2024 को आयोजित होगी। इसके अलावा कनिष्ठ अनुदेशक (इलेक्ट्रीशियन) सीधी भर्ती परीक्षा 29 जून 2024 को आयोजित होना प्रस्तावित है। कनिष्ठ अनुदेशक (मैकेनिक डीजल) सीधी भर्ती परीक्षा 27 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएगी।

पर्यवेक्षक सीधी भर्ती 2024

पर्यवेक्षक (महिला) सीधी भर्ती परीक्षा जो की सीईटी ग्रेजुएशन लेवल पर आयोजित होने जा रही है इस भर्ती परीक्षा का एग्जाम 13 जुलाई 2024 को होगा।

पर्यवेक्षक (महिला अधिकारिता) सीधी भर्ती परीक्षा 7 सितंबर 2024 को आयोजित होगी। यह भर्ती सीईटी ग्रेजुएशन लेवल पर आधारित है।

छात्रावास अधीक्षक सेकंड ग्रेड भर्ती

छात्रावास अधीक्षक सेकंड ग्रेड (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग) सीधी भर्ती परीक्षा 28 जुलाई 2024 को आयोजित होगी। यह भर्ती परीक्षा सीईटी ग्रेजुएशन लेवल पर आयोजित करवाई जा रही है। छात्रावास अधीक्षक (अल्पसंख्यक मामलात विभाग) सीधी भर्ती परीक्षा जो कि सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल पर 1 अगस्त एवं 2 अगस्त को आयोजित होना प्रस्तावित है।

CET Exam Dates 2024 (सीनियर सेकेंडरी स्तर+स्नातक स्तर)

समान पात्रता (स्नातक स्तर) परीक्षा 21, 22, 23, 24 सितंबर 2024 को आयोजित करवाई जाएगी। इसके अलावा सामान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी स्तर) परीक्षा 23, 24, 25 और 26 अक्टूबर 2024 को आयोजित करवाई जाएगी।

लिपिक सेकंड ग्रेड/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 11 अगस्त 2024 को कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित करवाई जा रही है। यह सीधी भर्ती सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल पर होगी।

Rajasthan Animal Attendant Exam Date 2024/पशु परिचर सीधी भर्ती एग्जाम

पशु परिचर सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन 15, 16, 17 और 18 दिसंबर 2024 के मध्य आयोजित होना प्रस्तावित है। शीघ्र लिपिक/ निजी सहायक सेकंड ग्रेड सीधी भर्ती जो की सीईटी के आधार पर नहीं है। इसका आयोजन 5 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा।

कनिष्ठ अनुदेशक सीधी भर्ती

कनिष्ठ अनुदेशक (कंप्यूटर प्रयोगशाला) सीधी भर्ती और कनिष्ठ अनुदेशक (रोजगार योग्यता कौशल) सीधी भर्ती 16 नवंबर को आयोजित करवाई जाएगी। इसके अलावा कंप्यूटर अनुदेशक (कार्यशाला गणना एवं विज्ञान) सीधी भर्ती परीक्षा 23 नवंबर एवं कनिष्ठ अनुदेशक (अभियांत्रिक ड्राइंग) सीधी भर्ती परीक्षा 1 दिसंबर 2024 को आयोजित करवाई जाएगी।

How To Download RSMSSB New Exam Dates 2024

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा वर्ष 2024 में आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया यदि आप भी उन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, RSMSSB Exam Dates 2024 तो एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड करने की संपूर्ण प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप दी गई है। इस स्टेप को फॉलो करके आप आसानी से आरपीएससी द्वारा जारी किया गया कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले छात्र-छात्राओं को RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद वेबसाइट का होम पेज दिखाई देगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Latest News सेक्शन दिखाई देगा, आपको उस पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आरपीएससी एग्जाम डेट वर्ष 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • उसके बाद RSMSSB द्वारा आयोजित होने वाले वर्ष 2024 के सभी परीक्षाओं की एग्जाम डेट आपके सामने दिखाई देगी।
  • अब आप उस पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।
Official Websitehttps://rsmssb.rajasthan.gov.in/
Officlal NotificationDownload
Join TelegramChannel Link

RSMSSB एक्जाम कैलेंडर कैसे डाउनलोड करें?

यदि आप RSMSSB एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड करना चाहते है तो आपको https://rsmssb.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा यहां आपको लेटेस्ट न्यूज़ के आप्शन पर क्लिक करना है इसके बाद आपको Tentative Exam Calendar of 2024-25 के लिंक पर क्लिक करना है अब आपके डाउनलोड बोक्स में यह कैलेंडर डाउनलोड हो जाएगा

RSMSSB एक्जाम कैलेंडर कब जारी होगा?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की और से सभी भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर (RSMSSB Exam Dates 2024) 11 मार्च को जारी कर दिया गया है।

Leave a Comment