NEET UG Counselling 2023 Registration नीट काउन्सलिंग का सम्पूर्ण प्रोसेस यहां देखें

नीट यूजी 2023 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। जिसके बाद विद्यार्थी काउंसलिंग के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकेंगे। NTA द्वारा नीट यूजी 2023 की लिखित परीक्षा के परिणाम 13 जून को जारी किए गए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद से विद्यार्थी काउंसलिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। काउंसलिंग से संबंधित अपडेट के अनुसार माना जा रहा है कि काउंसलिंग प्रक्रिया इसी सप्ताह में शुरू कर दी जाएगी। NEET UG Counselling 2023 registration के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमिटी जल्दी आवेदन शुरू करने जा रही है। आवेदन मेडिकल काउंसलिंग कमिटी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किए जाएंगे। जिसके लिए संपूर्ण दिशानिर्देश आर्टिकल में नीचे दिए गए हैं।

NEET UG Counselling 2023

NEET Counselling 2023 Date

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 13 जून को NEET UG रिजल्ट 2023 जारी कर दिया गया था। उसके बाद से विद्यार्थी काउंसलिंग का इंतजार कर रहे हैं। काउंसलिंग से जुड़ी बड़ी खबर के अनुसार मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (MCC) जल्दी आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इसके बाद अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए आवेदन mcc.nic.in  पर जाकर कर सकेंगे। हालांकि मेडिकल काउंसलिंग कमेटी के द्वारा कोई अधिकारिक डेट की घोषणा नहीं की गई है। काउंसलिंग के लिए आवेदन ऑनलाइन भरे जाएंगे।

NEET Counselling 2023 Fees

  • नीट यूजी 2023 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया एमसीसी द्वारा जल्द आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों से रजिस्ट्रेशन शुल्क और एडमिशन फीस अलग अलग कैटिगरी वाइज ली जाएगी, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। NEET Counselling 2023 Fees कुछ इस प्रकार होगी।
  • जनरल कैटिगरी के विद्यार्थियों हेतु रजिस्ट्रेशन फीस 1000₹ होगी तथा एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य विशेष योग्यजन हेतु 500₹ होगी।
  • नीत यूजी 2023 काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन होने के बाद विद्यार्थियों से एडमिशन फीस अलग से ली जाएगी, जो इस प्रकार होगी
  • जनरल कैटेगरी के लिए ₹ 10,000
  • एससी, एसटी, ओबीसी और विशेष योग्यजन विद्यार्थियों से एडमिशन फीस ₹ 5,000 लिए जाएंगे।

काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवारों को कॉलेज नहीं मिलने पर उनकी एडमिशन फीस वापस रिफंड कर दी जाएगी।

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा सरकारी कॉलेजों में अखिल भारतीय कोटा(AIQ) की 15% सीटों पर काउंसलिंग कराई जाती है। जिसमें डिम्ड या केंद्रीय विश्वविद्यालयों, AIIMS, जिपमर, ESIC/AFMS आदि शामिल होते है। 15% सीके पर जाने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया रोक दी जाएगी। इसके बाद विद्यार्थियों को संबंधित राज्यों की अथॉरिटी की तरफ से आयोजित होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। Neet counselling 2023 last date अभी एमसीसी द्वारा आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की गई है। काउंसलिंग डेट की सूचना विद्यार्थियों को इसी आर्टिकल में अपडेट कर उपलब्ध करा दी जाएगी। विद्यार्थी काउंसलिंग डेट की जानकारी के लिए हमारी टेलीग्राम चैनल से जुड़े रहे।

NEET UG Counselling 2023 schedule PDF

नीट यूजी 2023 परीक्षा में इस बार 20.87 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। जिनमे से लगभग 20.38 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 11,45,976 अभ्यर्थियों को नीट यूजी 2023 के लिए क्वालीफाई किया गया है। NEET UG Counselling 2023 schedule PDF इसी पेज पर विद्यार्थियों को हमारे टेलीग्राम चैनल द्वारा सूचित कर उपलब्ध करा दी जाएगी।

Rajasthan Berojgari Bhatta 2023: राजस्थान बेरोजगारी भत्ता को लेकर नया अपडेट जारी, यहां देखें संपूर्ण जानकारी

NEET UG counselling 2023 Documents Required

नीट यूजी 2023 परीक्षा में सफल रहे विद्यार्थी काउंसलिंग मे आवेदन पत्र भरने के लिए निम्न दस्तावेज अपने पास रखे

  • नीट परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड।
  • नीट यूजी 2023 मे प्राप्त अंकों का स्कोर कार्ड।
  • 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र।
  • 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र।
  • सरकार द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र (आधार कार्ड/पेन कार्ड/ वोटर कार्ड आदि।)।
  • सरकार द्वारा जारी फॉर्मेट के अनुसार जाति प्रमाण पत्र।
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो।
  • काउंसलिंग प्रक्रिया मे विद्यार्थी अपने परिणाम मे प्राप्त अंकों के अनुसार कॉलेज का चयन कर सकेंगे।

NEET Counselling 2023 process

नीट यूजी 2023 काउंसलिंग प्रक्रिया में चार चरण शामिल होंगे जो इस प्रकार है-

  • राउंड 1
  • राउंड 2
  • मॉप अप
  • स्ट्रे वेकेंसी
  • सीटों की उपलब्धता के आधार पर राउंड की संख्या भिन्न हो सकती है।
  • नीट यूजी 2023 काउंसलिंग प्रक्रिया में सीट आवंटन नीट 2023 मे प्राप्त रैंक, विद्यार्थी की वरीयता, सीट की उपलब्धता और आरक्षण मानदंड द्वारा निर्धारित किया जाएगा। इस प्रकार नीट यूजी 2023 काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल उक्त सभी चरणों से गुजरना होगा।

NEET UG Counselling 2023 registration कैसे करें?

  • नीट यूजी 2023 में काउंसलिंग के लिए आवेदन करने हेतु विद्यार्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
  • सबसे पहले विद्यार्थी MMC.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर registration बटन पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन पेज खुलने के बाद नीट परीक्षा रोल नंबर, पासवर्ड आदि दर्ज करें।
  • इसके बाद नीट परीक्षा पंजीकरण संख्या अर्थात रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम, शैक्षणिक विवरण दर्ज करें।
  • सभी जानकारी सही से भर लेने के बाद निर्धारित शुल्क जमा कर सबमिट कर दें।
  • नीट काउंसलिंग 2023 में आवश्यक दस्तावेजों की सूची ऊपर आर्टिकल में विस्तार से बताई गई है।

NEET Counselling Fees For Private Colleges

Name of the Councilचिकित्सा परामर्श समिति
Medical Counselling Committee (MCC)
Type of CounsellingUG Medical Counselling
Name of the ArticleNEET UG Counselling 2023
Live Status of
NEET UG Counselling 2023?
Not Started Yet
Type of ArticleAdmission
Counselling Starts ForMBBS, BDS & B.Sc. Nursing 2023
नीट ऑफिसियल साईट https://nta.ac.in/

Neet UG counselling 2023 में कितनी सीटें?

नीट यूजी 2023 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया एमसीसी द्वारा करवाई जाएगी। नीत यूजी 2023 काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए 99,013 MBBS, 27,868 BDS, 52,720 आयुष, 1899 AIIMS, 525 bvsc, AH सीटों और 249 जिपमर सीटों पर अभ्यर्थी एडमिशन ले सकते हैं।

NEET UG Counselling 2023 कब शुरू होगी?

नीत यूजी 2023 के लिए एमसीसी द्वारा काउंसलिंग शुरू करवाई जाएगी। नीट यूजी 2023 काउंसलिंग के लिए अभी कोई अधिकारी डेट की घोषणा नहीं की गई है। नीत यूजी 2023 के लिए काउंसलिंग जून के अंतिम सप्ताह अथवा जुलाई महीने से शुरू की जा सकती है।

NEET Counselling 2023 Fees कितनी रहेगी?

नीट यूजी 2023 में काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों से बोर्ड द्वारा निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया में लिए जाने वाले शुल्क की विस्तारपूर्वक जानकारी ऊपर आर्टिकल में की गई है।

Neet counselling 2023 last date कब है?

नीट काउन्सलिंग की लास्ट डेट अभी तक निर्धारित नहीं की गयी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा काउन्सलिंग की प्रक्रिया इसी सप्ताह में शुरू की जाएगी।

2 thoughts on “NEET UG Counselling 2023 Registration नीट काउन्सलिंग का सम्पूर्ण प्रोसेस यहां देखें”

Leave a Comment