Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti 2022: राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा प्राइमरी व अपर प्राइमरी टीचर भर्ती 2022 यानी Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti 2022 के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह नोटिफिकेशन कुल 48000 पदों पर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी किया गया है। सभी अभ्यर्थि इस आर्टिकल के माध्यम से Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti 2022 से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे इसलिए इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ें।इसके अलावा बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशल नोटिफिकेशन भी इस आर्टिकल से डाउनलोड कर सकते है।

Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti 2022
Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2022

REET Notification 2022 PDF

राजस्थान में थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन दिनांक 16 दिसम्बर को कुल 48000 पदों के लिए जारी किया गया है। यह विज्ञप्ति अनुसूचित क्षेत्र के 6018 पदों और गैर अनुसूचित क्षेत्र के 41482 पदों पर जारी हुई है। यह जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन से भी प्राप्त कर सकते है।

REET Vacancy 2022 Form Date

रीट मैन्स एग्जाम 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 दिसंबर से 19 जनवरी 2023 के मध्य कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड से करना होगा अर्थार्त अभ्यर्थी ई‌‌-मित्र का उपयोग करके एसएसओ आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

REET Level 1 Vacancy 2022

प्राइमरी टीचर भर्ती 2022 के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा द्वारा 16 दिसंबर 2022 को ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा इस भर्ती के लिए अलग से विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा जिसमे आवेदन शुल्क, फॉर्म डेट व अन्य सभी जानकारी दी जायेगी।

REET Level 2 Vacancy 2022

आप सभी को बता दे की अपर प्राइमरी टीचर भर्ती के आयोजन के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, इस नोटिफिकेशन के अनुसार सभी इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी 21 दिसंबर से 19 जनवरी 2023 के मध्य ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment