Rajasthan Free Mobile Yojana: फ्री मोबाइल योजना का 2nd चरण शुरू, जाने कब और किसे मिलेंगे स्मार्टफोन

राजस्थान कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान की महिलाओं और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना के तहत फ्री में मोबाइल वितरित किये जा रहे थे। जिसमे चुनावी दौर के चलते आचार संहिता लागू होने के कारण इस योजनाओं का थोड़ा विराम दिया गया, साथ ही सरकार की ओर से ऐलान किया गया था यदि चुनाव में हमारी सरकार बनती है, तो इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना को सुचारू रूप से चालू रखा जाएगा।

Rajasthan Free Mobile Yojana के चलते लोगों के सवाल है की राजस्थान में वर्तमान में कांग्रेस सरकार ना बनने के कारण क्या फ्री स्मार्टफोन योजना को चालु रखा जाएगा? इसके जवाब में आपको बता दे की नई सरकार ने दावा किया है की फ्री स्मार्टफोन योजना को सुचारू रूप से चालू रखा जाएगा। हालाकिं इसमें कुछ बदलाव भी किये जा सकते है। फ्री मोबाइल योजना का 2nd चरण शुरू होने से संबंधित योजना की जानकारी निचे दी गई है।

Rajasthan Free Mobile Yojana

Free Mobile Yojana List PDF Download

इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले स्मार्टफोन में महिलाओं को 3 साल तक फ्री इंटरनेट डेटा, कॉलिंग और मैसेज के साथ फ्री सिम की सुविधा दी जा रही है। सरकार ने बताया की इस मोबाइल की कीमत लगभग 6720 रुपए हैं। इस योजना के पहले चरण में 40 लाख फोन दिए गए हैं। और अब दुसरे चरण में बाकी बची सभी महिलाओं को यह स्मार्टफोन दिए जायेंगे।

पहले चरण में चिरंजीवी परिवारों की 10वीं और 12वीं की छात्राओं और विधवा महिलाओं को यह स्मार्टफोन दिए गए है। आपके नजदीक फ्री मोबाइल वितरण कैंप की लोकेशन और एड्रेस नीचे दिए गए लिंक पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Indira Gandhi Free Smartphone Yojana 2023 Overview

योजना का नामइंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना
योजना शुरूमुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा में 2023
लाभार्थीराजस्थान की चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया
योजना का उद्देश्यमहिलाओं को स्मार्टफोन प्रदान करना
आवेदन का प्रकारऑनलाइन/ऑफलाइन
संपर्क नंबरCall/-181

यह भी पढ़े:– RBSE Time Table 2024: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का टाइम टेबल यहां से करें डाउनलोड

फ्री मोबाइल योजना 2023 लिस्ट के पहले चरण में शामिल लाभार्थी

Rajasthan Free Mobile Yojana के पहले चरण में 9th से 12th कक्षा तक की सरकारी स्कूल की छात्राएं, महाविद्यालय/आईटीआई/ पॉलिटेक्निक में पढ़ रही छात्राएं, विधवा/ एकल नारी पेंशन प्राप्त महिलाएं, मनरेगा में 100 दिन का रोजगार पूरा करने वाले परिवार की महिला मुखिया, शहरी रोजगार गारंटी योजना में 50 दिन का रोजगार पूरा करने वाले परिवार की महिला मुखिया शामिल हैं। जिन्हें फोन दिया जा चुका है। कोंग्रेस सरकार ने इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की 1. 35 करोड़ चिरंजीवी परिवार महिलाओं को स्मार्टफोन देना है। ताकि देश की महिलाएं एवं छात्राएं इस नए डिजिटल दुनिया से जुड़ सके। दितीय चरण से सम्बन्धित योजना की जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।

फ्री मोबाइल योजना 2023 लिस्ट के दूसरे चरण के लाभार्थी

दूसरे चरण के लाभार्थी को की नई अपडेट के अनुसार फ्री मोबाइल योजना के पहले चरण में 40 लाख महिलाओं को मोबाइल दिए जाने के बाद शेष रही 95 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन मिलेगा। उन सभी महिलाओं को सरकार की ओर से गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाए गए हैं। दूसरे चरण के लिए आवेदक महिलाओं को अपने नजदीकी महंगाई राहत कैंप जाकर इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के लिए पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण के लिए अपना जनाधार कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड(ऐच्छिक) ,जनाधार कार्ड में जुड़े फोन नंबर वाला फोन(OTP) और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाना होगा। विधवा/ एकल नारी पेंशन प्राप्त महिलाएं PPO नंबर और छात्राओं को अपना ID कार्ड लेकर जाना होगा।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के लिए पात्रता

  • योजना के आवेदक को राजस्थान की मूल निवासी महिला होनी चाहिए।
  • सरकारी विद्यालयों में 9वीं से 12वीं कक्षा में अध्यनरत छात्राएं पात्र हैं।
  • सरकारी उच्च शिक्षण संस्थान (महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलिटेक्निक) में अध्यनरत छात्राएं पात्र रहेगी।
  • विधवा/ एकल नारी पेंशन प्राप्त कर रही महिलाएं को पात्र रहेगी।
  • महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी तहत 100 दिवस वर्ष (2022-2023) पूर्ण करने वाले परिवार की महिला मुखिया होना अनिवार्य हैं।
  • इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी तहत 50 दिवस वर्ष (2022-2023) पूर्ण करने वाले परिवार की महिला मुखिया।
  • चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया होना चाहिए।
  • इन पात्रताओ वाले लाभार्थी इस योजना का लाभ ले सकते है।

Free Mobile Yojana 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • मुखिया का आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • 18 वर्ष से कम आयु की छात्राओं को जन आधार की महिला मुखिया को साथ में लाना अनिवार्य हैं।
  • स्कूली छात्राओं की शिक्षण संस्थान की ID Card लाना अनिवार्य हैं।
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
  • एकल/विधवा नारी का पेंशन ppo नंबर

Free Mobile Yojana 2023 List में अपना नाम कैसे चैक करें

इंदिरा गांधी फ्री मोबाइल योजना की लिस्ट (Rajasthan Free Mobile Yojana) में अपना नाम देखने की संपूर्ण प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप दी गई है।

  • सबसे पहले आपको राजस्थान सरकार के जन सूचना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर आपको योजनाओं की पात्रता के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर नए पेज पर आपको योजना की पात्रता की जानकारी प्राप्त करने के लिए जन आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको चयन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। उसके बाद अब आपको इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको अपने अनुसार Select Scheme के विल्कप पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे विधवा एकल नारी (पेंशनर), नरेगा (100 दिन), इंदिरा गांधी शहरी रोजगार (50 दिन 2022-23)
  • 9 से 12 कक्षा तक की छात्र(सरकारी विद्यालय)
  • किसी एक ऑप्शन का चयन करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा। जहां पर आपके जन आधार कार्ड में जितने भी सदस्य जुड़े हुए हैं। उनका नाम दिखाई देगा।
  • अब आपको जिस भी सदस्य का नाम लिस्ट में देखना है। उस पर क्लिक करना होगा।
  • यदि आप इस योजना के लिए पात्र होंगे तो आपकी स्क्रीन पर Yes लिखा होगा। तो आपको राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट में शामिल किया गया है।
  • इस प्रक्रिया से आप अपना फ्री मोबाइल योजना में नाम चैक कर सकते हैं।

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन 2023 योजना में फॉर्म कैसे भरें

  • आवेदक को फ्री मोबाइल योजना में आवेदन के लिए फॉर्म भरने की जानकारी नीचे दी गई हैं।
  • एसएसओ आईडी लॉगिन करें,
  • महंगाई राहत पोर्टल ऑपरेटर द्वारा रजिस्टर एसएसओ आईडी होनी चाहिए,
  • महंगाई राहत ऑप्शन खोलें,
  • इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना ऑप्शन चुनें,
  • सत्यापन की प्रक्रिया जन आधार कार्ड से पूर्ण करें,
  • रजिस्ट्रेशन क्रमांक रशीद निकालें,

Free Mobile Yojana List pdf में अपना नाम करने लिए Important Links

अपना नाम चैक करेंचैक करें(Official Website)
Join TelegramJoin Now
join WhatsAppJoin Now

इस योजना में एक जनाधार से कितने मोबाइल मिलेंगे?

फ्री मोबाइल योजना में किसी परिवार की चिरंजीवी महिला मुखिया का नाम योजना में जुड़ा हुआ है, तथा उसी परिवार की छात्रा यदि सरकारी स्कूल या कॉलेज में पढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में एक जन आधार कार्ड से 2 फ्री मोबाइल प्राप्त किया जा सकता हैं।

फ्री स्मार्ट फोन योजना शुरू कब हुई और अभी कोनसा चरण चालू है?

इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के तहत 10 अगस्त 2023 से योजना का पहला चरण शुरू किया गया हैं। Rajasthan Free Mobile Yojana List 2023 योजना के तहत चिरंजीवी परिवार की 1.40 करोड़ महिलाओं को सरकार स्मार्टफोन देने की घोषणा की गई। योजना के पहले चरण में 40 लाख महिलाओं को फोन दिए जा चुके है।

Leave a Comment