Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2023: राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के 24,797 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान प्रदेश में सफाई कर्मचारी भर्ती हेतु 24797 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। प्रदेश के स्वायत्त शासन विभाग द्वारा पहले सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए 13164 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया था। जिसमें अब 11,772 नए पद सृजित कर दिए गए हैं। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का यह एक सुनहरा अवसर होगा। संबंधित भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को भर्ती संबंधित आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए उम्मीदवारों की योग्यता तथा भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2023

Safai Karmchari Bharti 2023 Rajasthan Notification PDF

राजस्थान प्रदेश में सफाई कर्मचारी के पदों पर भर्ती हेतु उम्मीदवारों से 20 जून 2023 से 4 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन आवेदन करवाए गए थे। विभाग द्वारा जारी भर्ती में पहले 13164 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए। इसी भर्ती में अब राज्य की नगर निगम में सफाई कर्मचारी के 11,772 नवीन पदों का सृजन कर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने सफाई कर्मचारी भर्ती में पहले आवेदन कर दिया है उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। तथा वे उम्मीदवार जिन्होंने पहले आवेदन नहीं किया है वह अब इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। Rajasthan Safai karmchari recruitment 2023 के लिए कुल 24 हजार 797 पदों पर भर्ती आयोजित करवाई जाएगी। भर्ती संबंधित विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया सक्रिय रूप से शुरू कर दी गई है।

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2023 New Update

राजस्थान प्रदेश में राज्य के कुल 176 नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारी के 13 हजार 184 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। सरकार द्वारा भर्ती से संबंधित पदों में नवीन पदों का सृजन कुल 24 हजार 797 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की संपूर्ण प्रक्रिया नीचे आर्टिकल में दी गई है।

Rajasthan Safai Karmchari Vacancy 2023 Overview

विभागLocal Self Government Department
पद का नामRAjasthan Safai Karamchari
Advt No.01/2023
आवेदन की अंतिम तिथि4 November 2023
नौकरी का स्थानRajasthan
कुल पद24,797
सैलेरी/ पे स्केलPay Matrix Level-1
आवेदन का माध्यमOnline
कैटेगरीRajasthan Safai Karmchari Recruitment 202

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2023 Last Date

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 में 11 हजार 772 पदों का सृजन कर कुल 24997 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू किए गए हैं। भर्ती से संबंधित ऑनलाइन आवेदन हेतु उम्मीदवार संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवार 16 अक्टूबर से 4 नवंबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। विभाग के अधिकारी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया नीचे दी गई है। भर्ती के लिए उम्मीदवारों की योग्यता, उम्र सीमा तथा आवेदन शुल्क की जानकारी के लिए नीचे दिए गए आर्टिकल को पढ़ें। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 में पहले से आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। क्योंकि राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए पहले आवेदन कर लिए गए थे, लेकिन अब नए पदों का सृजन कर दोबारा से आवेदन मांगे गए है।

यह भी पढ़ें:- RPSC Latest News 2023: आरपीएससी द्वारा आज जारी किए गए लेटेस्ट नोटीफिकेशन यहां से डाउनलोड करें

Rajasthan Safai Karmchari Vacancy 2023 Eligibility Criteria

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए केवल राजस्थान प्रदेश के मूल निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार का राजस्थान का मूल निवासी होने के साथ ही राज्य के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था अथवा बोर्ड के सक्षम अधिकारी द्वारा जारी सफाई कर्मचारी के रूप में कम से कम 1 वर्ष का अनुभव प्रमाण पत्र का होना आवश्यक होगा। यदि उम्मीदवार का अनुभव प्रमाण पत्र किसी प्रकार से फर्जी पाया जाता है तो उम्मीदवार की नियुक्ति निरस्त करते हुए उसके विरुद्ध सरकारी नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही भी होगी।

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2023 Latest Notification

राजस्थान प्रदेश के इस वर्ष के बजट में सफाई कर्मचारियों के कुल 30,000 पदों पर भर्ती की घोषणा मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के द्वारा की गई थी। जिनमें कुल 24797 पदों पर भर्ती हेतु विभाग द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के शेष पदों पर भर्ती का आयोजन अगले वर्ष होगा।

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2023/सफाई कर्मचारी ऑनलाइन फॉर्म 2023 Rajasthan

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 का आयोजन स्वायत शासन विभाग द्वारा किया जा रहा है। विभाग द्वारा 24,797 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार भारती के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 अक्टूबर 2023 से कर सकेंगे। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2023 निर्धारित की गई है। संबंधित भर्ती परीक्षा का आयोजन भी आचार संहिता समाप्त होने के बाद समय अनुसार कर लिया जाएगा।
राजस्थान प्रदेश तथा अन्य इसी प्रकार की सरकारी भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल और व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े रहे।

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2023 List

नगर निकायपदों की संख्या
जयपुर ग्रेटर3670
जयपुर हैरिटेज108
फुलेरा9
चाकसू47
कोटपूतली67
सांभर45
चौमू46
जोबनेर57
किशनगढ – रेनवाल30
शाहपुरा (जयपुर)30
बांदीकुई3
बगरू33
सीकर107
लक्ष्मणगढ़ (सीकर)1
फतेहपुर5
रामगढ शेखावाटी10
श्रीमाधोपुर9
नीमका थाना3
खण्डेला27
रींगस7
झुन्झुनू48
नवलगढ़35
चिड़ावा42
बिसाऊ7
मुकुन्दगढ़16
सूरजगढ़11
पिलानी4
खेतड़ी2
विद्याविहार15
दौसा31
लालसोट9
अलवर84
खेरली12
खैरथल43
तिजारा23
बहरोड़4
भिवाड़ी130
भरतपुर67
बयाना47
डीग57
कामां50
नदबई8
वैर4
कुम्हेर32
भुसावर16
नगर18
धौलपुर251
बाड़ी10
राजाखेड़ा68
सवाईमाधोपुर57
गंगापुरसिटी315
करौली38
हिण्डौनसिटी307
टोडाभीम1
अजमेर328
ब्यावर177
किशनगढ़81
केकड़ी64
पुष्कर68
सरवाड़16
विजयनगर70
टोंक170
निवाई31
मालपुरा8
देवली17
टोडारायसिंह13
उनियारा3
भीलवाड़ा148
शाहपुरा (भीलवाड़ा)37
गंगापुर6
जहाजपुर6
माण्डलगढ21
लाडनूं28
मेड़तासिटी68
मकराना53
कुचामनसिटी24
डीडवाना16
उदयपुर407
फतहनगर12
भीण्डर14
कानोड़21
सलूम्बर11
राजसमन्द50
नाथद्वारा38
देवगढ़18
बांसवाड़ा89
कुशलगढ़20
डूंगरपुर36
चित्तौडगढ़156
निम्बाहेड़ा104
बड़ी सादड़ी24
कपासन24
बेंगू21
प्रतापगढ़44
जोधपुर उत्तर239
जोधपुर दक्षिण389
फलौदी70
पीपाड़शहर47
बिलाड़ा222
जैसलमेर12
पोकरण87
सिरोही54
आबूपर्वत34
आबूरोड़47
पाली296
सोजत सिटी104

Rajasthan Safai Karmchari Vacancy 2023 Age Limit (आयु सीमा)

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 अक्टूबर से शुरू कर दिए जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के लिए कुछ पात्रता शर्तें रखी गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र सीमा कुछ इस प्रकार रहेगी।

  • राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • इसी प्रकार अधिकतम 40 वर्ष तक की उम्र वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2024 को आधार मानकर की जाएगी।

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2023 Application Fee

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 में ऑनलाइन आवेदन हेतु उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क लिया जाएगा जो विभिन्न वर्गों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित हैं जिसकी संक्षिप्त जानकारी नीचे दी गई।

  • राजस्थान प्रदेश के(नॉन क्रीमी लेयर श्रेणी) पिछड़ा वर्ग /अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग वाले उम्मीदवारों हेतु आवेदन शुल्क ₹400
  • सभी विशेष योग्यजन और राज्य के अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों हेतु आवेदन शुल्क ₹400
  • सामान्य वर्ग तथा क्रीमी लेयर श्रेणी के अंतर्गत आने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों हेतु आवेदन शुल्क ₹600

How To Apply Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2023

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए यहां स्टेप बाय स्टेप संपूर्ण जानकारी दी गई है जिसके माध्यम से उम्मीदवार अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास अपनी एसएसओ आईडी तथा पासवर्ड का होना जरूरी है।
  • उम्मीदवार अपने नजदीकी ईमित्र अथवा स्वयं अपनी एसएसओ आईडी बना सकते हैं।
  • आवेदन के लिए उम्मीदवार अपनी एसएसओ आईडी लॉगिन कर ले।
  • लोगिन करने के बाद उम्मीदवार राजस्थान नगर पालिका विभाग के पोर्टल पर जाए।
  • इसके बाद पोर्टल पर दिए गए सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
    दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार भर्ती से संबंधित आवेदन फार्म को सही जानकारी के साथ भर लें।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन फार्म को अपनी ईमेल आईडी अथवा मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं।
    भर्ती से संबंधित आगामी जानकारी समय-समय पर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध करा दी जाएगी।

Important Links

पोस्ट का नामRajasthan Safai Karmchari Vacancy 2023
पदों की संख्या24,797
फॉर्म डेट16 OCT. 2023
लास्ट डेट04 Nov. 2023
ऑफिसियल नोटिफिकेशनDownload
ऑफिसियल वेबसाइटlsg.urban.rajasthan.gov.in
सरकारी नौकरी टेलीग्राम चैनलयहां से ज्वाइन करें
सरकारी नौकरी व्हाट्सएप ग्रुपयहां से ज्वाइन करें

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 अक्टूबर से 4 नवंबर 2023 तक भरे जाएंगे।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने की संपूर्ण प्रक्रिया ऊपर आर्टिकल में विस्तार से दी गई है।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए योग्यता क्या है?

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 में आवेदन हेतु उम्मीदवारों की योग्यता संबंधी विस्तृत जानकारी ऊपर आर्टिकल में दी गई है।

Leave a Comment