Rajasthan Roadways Vacancy 2023 : बस ड्राइवर व कंडक्टर के 5200 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन, यहां देखें

राजस्थान प्रदेश में कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे राजस्थान रोडवेज निगम के द्वारा खाली पदों पर भर्ती की तैयारियां कर ली गई है। निगम की ओर से राजस्थान रोडवेज भर्ती 2023 के लगभग 5200 खाली पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भिजवाया गया है। जिसमें की प्रस्तावित जानकारी के अनुसार लगभग 3000 से ज्यादा चालक परिचालक व शेष अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। रोडवेज निगम में 9 साल बाद इन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा तथा संभावित तौर पर अगस्त माह से भर्ती प्रक्रिया विभाग की ओर से शुरू कर दी जाएगी। Rajasthan Roadways Vacancy 2023 में उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आयु सीमा क्या रखी जाएगी तथा उनकी योग्यता व भर्ती से संबंधित पाठ्यक्रम क्या रखा जाएगा, इन सभी बातों पर विस्तृत चर्चा इस आर्टिकल में की गई है।

अतः राजस्थान में सरकारी नौकरी के इच्छुक सभी उम्मीदवार नीचे दिए गए आर्टिकल को विस्तार पूर्वक पढ़ कर राजस्थान रोडवेज भर्ती 2023 की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan Roadways Vacancy 2023

RSRTC Recruitment 2023 Age Limit

राजस्थान प्रदेश में रोडवेज निगम में लगभग 5200 पदों पर भर्ती आयोजित की जाएगी। जिसके लिए विभाग अगस्त माह में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर सकता है।
निगम में आयोजित यह भर्ती अलग-अलग पदों पर जारी की जाएगी। जिसके लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है इसकी जानकारी नीचे दी गई है

  • न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष।
  • अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष।
  • इसमें OBC के उम्मीदवारों को 3 साल और SC व St के लिए 5 साल तथा महिला उम्मीदवारों के लिए 10 साल तक आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु में छूट संबंधी प्रावधान सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार देय होगी।

RSRTC Recruitment 2023 Notification

राजस्थान प्रदेश में रोडवेज निगम में वर्ष 2013 के बाद अब लगभग 5200 पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है। राजस्थान रोडवेज निगम मैं खाली पदों पर आयोजित होने वाली जय भर्ती लगभग 9 साल बाद आयोजित होगी। भर्ती में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवार अब बिना देरी किए लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें। Roadways Bharti 2023 का नोटिफिकेशन अगस्त माह में जारी होने की संभावना है जो कि सरकार को भेजे गए प्रस्ताव की मंजूरी के तुरंत बाद राजस्थान रोडवेज परिवहन निगम के द्वारा जारी कर दिया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवार आर्टिकल में भर्ती प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी का अध्ययन कर अभी से परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते है।

Rajasthan Roadways Vacancy 2023 Notification

राजस्थान रोडवेज में प्रदेश भर में 22411 कर्मचारियों के पद स्वीकृत हैं। इनमें 10437 पद खाली है, सबसे ज्यादा ड्राइवर कंडक्टर के पद हैं। RSRTC Recruitment 2023 से संबंधित आगामी अपडेट्स के लिए उम्मीदवार हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन कर ले। जहां पर भर्ती से संबंधित ताजा अपडेट की जानकारी तुरंत सबसे पहले उपलब्ध करा दी जाएगी। अतः उम्मीदवार नीचे आर्टिकल में दिए गए टेलीग्राम चैनल के लिंक के द्वारा हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर सकते हैं।

Rajasthan Roadways Bharti 2023 selection process (राजस्थान रोडवेज भर्ती 2023 चयन प्रक्रिया)

राजस्थान रोडवेज निगम में बस चालक व कंडक्टर एवं विभाग में अलग-अलग पदों पर प्रस्तावित 5200 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों का चयन किस प्रकार किया जाएगा इसके लिए अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु बहुत ही आसान भाषा में नीचे चयन प्रक्रिया से संबंधित चर्चा की गई है।

  • राजस्थान रोडवेज भर्ती 2023 में उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी जाएगी लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि है भर्ती 10वीं पास वालों के लिए भी रखी जा सकती है।
  • राजस्थान रोडवेज भर्ती 2023 में चयन प्रक्रिया हेतु उम्मीदवारों के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा। भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में पाठ्यक्रम क्या रहेगा इसकी चर्चा आर्टिकल में अलग से की गई है।
  • लिखित परीक्षा के बाद ड्राइविंग टेस्ट करवाया जाएगा जो केवल उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित होगा जो इस भर्ती में चालक के पदों के लिए आवेदन करेंगे।
    कंडक्टर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए भी ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता होगी। जिसमें किस प्रकार का लाइसेंस होना आवश्यक है इसकी चर्चा अलग से आर्टिकल में की गई है।
  • ड्राइविंग टेस्ट के बाद चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
  • अंत में फाइनल मेरिट सूची जारी कर चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

Rajasthan Roadways Recruitment 2023

राजस्थान प्रदेश में राजस्थान पथ परिवहन निगम द्वारा आयोजित करवाए जाने वाली राजस्थान रोडवेज भर्ती 2023 के लिए सरकार को 5200 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेज दिया गया है। राजस्थान रोडवेज के एमडी नथमल डिडेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रोडवेज में खाली पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भिजवाया गया है। फाइल को वित्त विभाग की स्वीकृति मिलते ही निगम के द्वारा भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। राजस्थान रोडवेज भर्ती 2023 से संबंधित सभी प्रकार की अपडेट के लिए अभ्यर्थी हमारे टेलीग्राम चैनल से सक्रिय रुप से जुड़े रहे।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 महिलाओं को फ़ोन की जगह मिल रहें 6000 रूपए, यहाँ से प्राप्त करें

RSRTC Recruitment 2023 Application Form Fees

राजस्थान सरकार द्वारा रोडवेज निगम में आयोजित होने वाली भर्ती में लगभग 5200 पद रखे जाएंगे, जिनकी संख्या अभी केवल संभावित तौर पर दी गई है। अतः पदों की संख्या में बढ़ोतरी भी की जा सकती है। भर्ती में शामिल की गई पदों की संख्या में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है। राजस्थान रोडवेज भर्ती 2023 में आवेदन फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क की जानकारी विभाग द्वारा ऑफिशल नोटिफिकेशन के साथ दी जाएगी। विभाग द्वारा ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर देने के बाद सभी उम्मीदवारों को हमारे टेलीग्राम चैनल के माध्यम से सूचना उपलब्ध करा दी जाएगी।

Rajasthan Roadways Vacancy 2023 in Hindi

पद का नामपदों की संख्या
कनिष्ठ अभियंता100
कनिष्ठ विधि अधिकारी25
कनिष्ठ लेखाकार50
शीघ्र लिपिक20
सहायक यातायात निरीक्षक185
उप भंडार निरीक्षक150
आर्टिजन ग्रेड-तृतीय1500
परिचालक2000
चालक1000
अन्य710
कुल योग5740

Roadways Bharti 2023 Education Qualification

राजस्थान पथ परिवहन निगम के द्वारा 5200 पदों पर आयोजित होने जा रही भर्ती में आवेदन के लिए आवेदक के पास निम्नलिखित योग्यता का होना आवश्यक है-

  • ड्राइवर के लिए – ड्राइवर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास हेवी ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। हैवी ड्राइविंग लाइसेंस के साथ कम से कम 3 साल का अनुभव होना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही उम्मीदवार का दसवीं कक्षा पास होना अनिवार्य होगा।
  • परिचालक (कंडक्टर) के लिए योग्यता – परिचालक के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास परिचालक ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए तथा इसके अलावा किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा पास होना अनिवार्य होगा।
  • इसके अलावा राजस्थान रोडवेज भर्ती 2023 में शामिल अन्य पदों जैसे अधिकारी, कर्मचारी, इंजीनियर, हेल्पर व वर्कशॉप इंजीनियर इत्यादि के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है, जिसके लिए राजस्थान परिवहन निगम द्वारा जारी ऑफिशल नोटिफिकेशन में विस्तृत जानकारी दी गई है। आवेदन करने से पहले विभाग द्वारा जारी ऑफिशल नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें।

Roadways Bharti 2023 Grade pay/salary

राजस्थान पथ परिवहन निगम द्वारा कर्मचारियों को दिया जाने वाला ग्रेड पे 2400 रखा जाएगा। Rajasthan roadways conductor salary या अन्य कर्मचारियों की मासिक सैलरी की बात करें तो वह ₹18,000 से लेकर ₹24,000 तक होती है। राजस्थान पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को यह वेतन पिछली भर्ती 2013 में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को दिया गया था। इस वर्ष होने जा रही भर्ती में कर्मचारियों का ग्रेड पे सरकार के अनुशंसा के आधार पर बढ़ाया जा सकता है।

Rajasthan RSRTC Vacancy 2023

विभाग का नामराजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम
पद का नामड्राइवर,कंडक्टर तथा अन्य
फॉर्म शुरू होने की तिथिजल्द ही सूचित होगी
ऑफिशल वेबसाइटtransport.rajasthan.gov.in
टेलीग्राम चेनलRSRTC Telegram Channel

राजस्थान रोडवेज में भर्ती कब होगी?

राजस्थान प्रदेश में पथ परिवहन निगम द्वारा 5200 पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। संभावित तौर पर राजस्थान रोडवेज भर्ती के लिए अगस्त माह में आवेदन शुरू किए जा सकते हैं।

राजस्थान रोडवेज कंडक्टर सैलरी कितनी होती है?

रोडवेज कंडक्टर सैलरी 2023 कितनी रहेगी, इसकी जानकारी के लिए उम्मीदवार ऊपर दिए गए आर्टिकल को विस्तार से पढ़ें जहां पर कंडक्टर, ड्राइवर और अन्य कर्मचारियों की सैलरी से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

Rajasthan Roadways Bharti Ke Form Kab Shuru Honge?

संभावित तौर पर अगस्त माह से भर्ती प्रक्रिया विभाग की ओर से शुरू कर दी जाएगी इसके अतिरिक्त ऑफिसियल अपडेट जल्द ही जारी किया जाएगा

Rajasthan Roadways Bharti Kitne Padon Per Hogi?

राजस्थान रोडवेज भर्ती कुल 5200 पदों पर आयोजित की जायेगीइस भर्ती में विभिन्न पद जैसे चालक, परिचालक एवं अन्य पद शामिल किये जायेंगे जिनकी सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट में उपलब्ध करवा दी है

1 thought on “Rajasthan Roadways Vacancy 2023 : बस ड्राइवर व कंडक्टर के 5200 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन, यहां देखें”

Leave a Comment